बांका: बांका जिले के चांदन प्रखंड के तिवारी टोला निवासी शांभवी मालवीय ने बेंगलुरु में आयोजित प्रो लीग पावर लिफ्टिंग चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर अपने प्रखंड के साथ जिला का नाम रोशन किया है। शांभवी मालवीय के पिता संजय मालवीय रांची में पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। जबकि मां वंदना मालवीय के लगातार प्रेरणा और उत्साह के कारण शांभवी ने अपना लक्ष्य प्राप्त किया है। शांभवी के इस कारनामे से न सिर्फ प्रखंड बल्कि जिला और राज्य का भी नाम रोशन हुआ है। उसकी इच्छा है कि वह विश्व में भी अपना नाम रोशन करें। शांभवी मानती है कि उसके इस प्रयास में उसके माता-पिता और परिजनों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जिन्होंने उन्हें हर हमेशा उत्साहवर्धन किया है। जबकि पावर लिफ्टिंग में जाने से कुछ लोगों ने उन्हें रोका भी था। लेकिन शांभवी का लक्ष्य सिर्फ पावर लिफ्टिंग में अपना नाम रोशन करना था, और उन्होंने स्वर्ण पदक से उसे पूरा कर लिया। उसके इस स्वर्ण पदक प्राप्ति के बाद प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है ।उन्हें बधाई देने वालों में मुखिया अनिल कुमार, प्रमुख रवीश कुमार, पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया चंद्र मोहन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शांभवी को बधाई देते हुए विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन करने के लिए उत्साह बढ़ाया है।
चांदन की शांभवी ने पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
byआमोद कुमार दुबे
-
0