गढ़ीमोहनपुर में जिला कृषि पदाधिकारी ने किया एफपीओ का उद्घाटन

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के गढ़ीमोहनपुर गांव में किसान उत्पादक संगठन ( एफपीओ ) का शुभारंभ हो गया। जिसका उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव रंजन , प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन एवं बोधिसत्य फेड फार्मर के अध्यक्ष अर्चना देवी ने संयुक्त रूप से किया।वहीं डीएओ ने कहा कि किसानों की आय कैसे दोगुणी हो , इस पर सरकार दिन - रात काम कर रही है। इसके लिए नाफेड , नावार्ड योजना के माध्यम से विभिन्न कंपनीयों द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। बताया कि कृषि विभाग द्वारा हर संभव एफपीओ के माध्यम से किसानों को सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेगी।वहीं कृषि अभियंत्रण विभाग के उपनिदेशक मंटू कुमार ने बताया कि अब किसानों को बीज , खाद , सहित अन्य कृषि उपकरणों के लिए यत्र - तत्र भटकना नहीं पड़ेगा।किसानों को सस्ती दरों पर खाद , बीज मुहैया करायी जाएगी।अध्यक्ष अर्चना देवी ने बताया कि इस केंद्र पर सिर्फ बीज खाद ही नहीं , बल्कि खेती किसानी को मजबूत बनाने के लिए निः शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।किसान मधुमक्खी , बकरी , मुर्गी , मतस्य पालन कर आत्मनिर्भर बन सकता है। कार्यक्रम का संचालन राज्य समन्वयक राहुल कुमार ने किया।मौके पर  जिला समन्वयक उज्जवल कुमार , पंकज सिंह सहित करीब सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post