हार्ट अटैक से कांवरिया की मौत
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका)कांवर लेकर बाबाधाम जा रहे एक कांवरिया की रास्ते में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक यूपी के महराजगंज जिले अंतर्गत पहरिंदा थाना- गांव निवासी राधे जयसवाल का पुत्र राजेश कुमार जयसवाल बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त कांवरिया अपने अन्य पांच साथी गांव के ही निहाल कुमार, वंशीधर पासवान, बैजनाथ कुमार, आंनद जयसवाल एवं पिंटू गुप्ता के साथ इंडिका कार से जल लेकर बाबाधाम जा रहा था। शुक्रवार को दस बजे से सुल्तानगंज से जल उठाया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। साथियों द्वारा कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित मां जगदम्बा क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा बीपी चेक करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। साथी कांवरिया उसे लेकर रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉ दीपक भगत द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया पुलिस सअनि एस के सुमन सदलबल अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात बताई गई है।
