धर्मशाला में चोरी कर रहा चोर गिरफ्तार

 धर्मशाला में चोरी कर रहा चोर गिरफ्तार 


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                    कटोरिया (बांका) गुरुवार देर रात कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला के संचालकों ने एक चोर को पकड़ लिया गिरफ्तार चोर नालन्दा जिले के बरसली गंज गांव निवासी स्व जय पांडेय का पुत्र नुनुलाल पांडेय बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक रात के करीब 3 बजे धर्मशाला में सोए कांवरियों की बैग से सामान निकाल रहा था। जिसके देख संचालक ने हो हल्ला किया। हल्ला सुनकर आसपास सोए कांवरिया जाग गए तथा उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर चोर के पास से 4 हजार रुपया एवं 3 मोबाइल पाया गया। संचालक द्वारा मामले की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अनि प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post