दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र में भूमि विवाद दिन - प्रतिदिन जटिल समस्या बनते जा रही है। जिसके कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही है। इस क्रम में भिट्टी गांव में भूमि विवाद में एक युवक की सामुहिक रूप से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में पीड़ित योगेंद्र कुमार ने गांव के ही इंद्रदेव मंडल , अंकित कुमार सहित आधे दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि रविवार को घर के समीप निजी जमीन पर सब्जी लगाने के लिए साफ - सफाई कर रहे थे। इतने में इंद्रदेव मंडल सहित अन्य लोग पहुंचे और निजी जमीन का हवाला देते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह मामले को शांत किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच करने की बात कही है।