दो अलग-अलग जगहों से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त , चालक फरार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन के लाख सख्ती के बावजूद भी क्षेत्र में बालू तस्करी का धंधा कम नहीं हो रहा है। तस्करी का खेल दिन - प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। जिला प्रशासन के दबाव पर शुक्रवार को पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।जिसमें मिर्जापुर - किरणपुर सड़क पर कुन्नथ गांव के समीप एक ट्रैक्टर एवं दूसरा कुर्मा - तिलडीहा सड़क पर रामचुआ गांव के समीप बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया। जबकि दोनों जगहों पर ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि अज्ञात वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।सूत्रों की मानें तो अवैध बालू का उठाव बदुआ नदी से सबसे अधिक गढ़ीमोहनपुर , बग्घा , वैदपुर , मिर्जापुर , छत्रहार गांव के समीप से हो रहा है। अब तो बालू तस्कर नदी के सुरक्षा तटबंध को भी नहीं छोड़ रहे हैं ।आमलोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस - प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post