एडीएम ने कांवरिया पथ का किया निरीक्षण,दर्जन भर दुकानों से गुटखा सिगरेट जब्त

बांका:बांका एडीएम माधव कुमार सिंह के नेतृत्व कई पदाधिकारियों की टीम ने शनिवार को कांवरिया पथ पर दुम्मा से इनारावरण तक औचक निरीक्षण किया इस दौरान कांवरिया पथ पर लगे दुकानों के सामानों की जांच के साथ सामानों का रेट चार्ट के साथ कांवरिया पथ की व्यवस्था के बारे में पैदल चल रहे कुछ कांवरिया से भी बातचीत किया गया। हलकट्टा मोड़ से चलकर इनारावरण तक करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों से गुटखा और सिगरेट जब्त किया गया। साथ ही साथ वैसे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अगली बार से दुकान सील करने की बात कही गई। इतना ही नहीं हरक्तता  मोड़ पर एक दुकान से बड़ी मात्रा में गुटखा और सिगरेट मिलने के कारण उस दुकान को सील कर दिया गया। एडीएम माधव सिंह और डीटीओ अशोक कुमार सहित बांका एसडीपीओ मंगलम कुमार सिंह सीओ चांदन प्रशांत शांडिल्य, बीसीओ राजीव रणजन द्वारा पूरे कांवरिया पथ का गहराई से निरीक्षण करते हुए बताया गया कि सभी दुकानों में रेट चार्ट उपलब्ध है। और एमआरपी से अधिक दामों पर अगर कोई सामान बेचा जाता है तो उसकी शिकायत करने पर दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में कई जगहों पर चलते हुए कांवरिया से बातचीत कर सरकारी व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जबकि कई स्वास्थ्य केंद्रों में भी जाकर निरीक्षण किया गया। सरकारी  धर्मशाला हड़खार में सरकारी व्यवस्था, सफाई,रोशनी शौचालय पेयजल इत्यादि का भी जायजा लिया गया। कांवरिया पथ की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जबकि कुछ जगहों पर से  अतिक्रमण को हटाने की बात भी कही गयी। पदाधिकारियों के साथ चल रहे अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य के सरकारी वाहन पर सभी जब्त गुटखा रखा गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post