सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार के एक युवक की देवघर के एयरपोर्ट के पास बुधवार रात 3 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बाजार निवासी अखिलानंद सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बुधवार को अपने बहन के ननद के घर खिजुरिया गया था। जहां रिश्तेदारों के कहने पर वह रुक गया. इधर रात के 3 बजे वह पैदल घर से बाहर सड़क पर टहलने निकल गया। इस दौरान अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से उसकी मौत हो गई. हो हल्ला सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. इधर देवघर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. युवक का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूनम देवी अपने पति से लिपटकर दहाड़ मार रही थी। घटना के बाद से मृतक की दो बेटी पुषपांजलि कुमारी (3 वर्ष) एवं पलक कुमारी (1 वर्ष) के सिर से पिता का साया उठ गया.. मृतक के पिता, बहन साधु कुमारी एवं छोटी कुमारी,चाचा- चाची, चचेरे भाई- बहन सहित अन्य सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। आसपास के काफी संख्या में लोग सांत्वना देने पहुंचे थे. फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.