मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नवादा सहायक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

रजौन, बांका: अल्पसंख्यक भाइयों का आगामी 9 अगस्त दिन मंगलवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को नवादा बाजार सहायक थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक पासवान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मालूम हो नवादा सहायक थाना रजौन प्रखंड के 18 पंचायत में से 4 पंचायत नवादा-खरौनी, सकहारा, हरचंडी-अमहारा एवं धायहरना-महागामा को काटकर रजौन थाना से विभक्त करते हुए 27 फरवरी 2019 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वपना जी मेश्राम ने सृजित करते हुए उद्घाटन किया था। मात्र चार पंचायत के इस नवादा सहायक थाने में सिर्फ धायहरना-महागामा पंचायत ही अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्र है, जिसमें धायहरना, बुजुर्ग हरना, परसौतीपुर सहित अन्य गांव में काफी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग निवास करते हैं। बता दें कि इस्लाम धर्म में मुहर्रम का विशेष महत्व है, आसान शब्दों में कहें तो इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए मुहर्रम एक प्रमुख त्योहार है। यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है। हजरत मुहम्मद जो अल्लाह के रसूल थे, उन्होंने मुहर्रम को अल्लाह का महीना बताया है। इस माह में भी रोजे रखने की बात इस्लामी धर्मग्रंथों में भी की गई है। हालांकि, यह रोजे अनिवार्य नहीं है। इसका अर्थ यह हुआ कि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा पूर्ति के बाद मुहर्रम के महीने में रोजे रख सकता है। इसी कड़ी में आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्ण वातावरण में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से मुसलमान भाइयों का मुहर्रम पर्व संपन्न हो इसके लिए जुलाई माह के अंतिम तिथि 31 जुलाई दिन रविवार को शांति समिति की बैठक नवादा सहायक थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के क्रम में काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए विभागीय एवं सरकारी गाइडलाइन का पालन कराने में पुलिस प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने की अपील की है। बैठक में दो पंचवर्षीय तक लगातार प्रमुख सह वर्तमान रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, नवादा बाजार के सम्मानित प्रतिष्ठित परमानंद सिंह, नंदलाल मंडल, मुखिया भैरों सिंह कुशवाहा, नवादा-खरौनी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह,राजेश प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, उदय सिंह खजूरकोरामा, सकहारा पंचायत खजूर कोरामा गांव के वार्ड सदस्य बिहारी पासवान सहित काफी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, प्रबुद्ध जन एवं सहायक थाना के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, चौकीदार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post