दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : सावन मास के तीसरी सोमवारी पर क्षेत्र के सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर , गौरीपुर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालूओं की भीड़ रही। सुबह से ही शिवमंदिरों में पूजा - अर्चना के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया।यह सिलसिला देर शाम तक चलते रहा। मंदिरों में शिवभक्ति गीत और हर - हर महादेव के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा।सोमेश्वरनाथ मंदिर में पंडित रिंकू झा के नेतृत्व में गंगाजल , दूध , फल और पुष्प से बाबा का श्रृंगार पूजा किया गया। सोमवारी के कारण दूध , फल के अलावे फूल और बेलपत्र की भी अधिक बिक्री हुई।खासकर सावन मास में कई लोगों के तो रोजगार के द्वार भी खुल चुके हैं। स्थानीय कन्हैया कुमार , दिलखुश कुमार , राजाराम सहित अन्य ने बताया कि दूर - दराज से विल्वपत्र और फूल खोजकर लाते हैं , और मंदिर के समीप बिक्री करने का काम करते हैं। इससे घर का आर्थिक बोझ कुछ कम जाता है।