बांका जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा कांवरिया व्यवस्था- एडीएम माधव कुमार

बांका:कांवरिया पथ की व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा जिला प्रशासन दिनरात कांवरिया पथ के दौरे पर रहते है।इसी क्रम में रविवार देर रात जिले के एडीएम माधव कुमार ने बारिश के बीच भींगते हुए प्रखंड के दर्दमारा से कटोरिया तक का निरीक्षण किया। जिनके साथ स्थानीय पदाधिकारी भी लगातार उपस्थित रहे। इस दौरान कांवरिया पथ पर व्यवस्था के साथ कांवरिया को हर तरह की सुविधा पर तीखी नजर रखी गयी।जहां भी किसी प्रकार की कोई कमी दिखी उन्होंने तत्काल उसके समाधान का आदेश दिया।इस क्रम में रास्ते के साथ बिजली, ठहराव, शौचालय, चिकित्सा ,एंव गुटखा सहित अन्य नशीले पदार्थो की बिक्री दुकानों के रेट चार्ट,सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था को भी देखा।इस अवसर पर गोड़ियारी सरकारी धर्मशाला में ईटीवी भारत से बातचीत में एडीएम माधव कुमार ने कहा कि रविवार और सोमवार का निरीक्षण मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था को देखने के लिए आया हुं जिसमे कुछ जगहों पर जिलाधिकारी जबकि कुछ जगहों पर उन्ही के निर्देश पर मुझे भेजा गया है।जिससे यातायात के कारण किसी कांवरिया को कोई परेशानी नही हो।खास कर कांवरिया पथ पर काम करने वाले सफाईकर्मी  और सुरक्षाकर्मी जो खुले में अपनी ड्यूटी करते है उन्हें आज रेन कोट उपलब्ध कराया गया है जिससे उनकी ड्यूटी में कोई बाधा नही आ सके।रविवार सुबह साढे सात से सोमवार शाम आठ बजे तक मालबाहक के प्रवेश को भी सुचारू रूप से लागु करने के लिए निगरानी जमुआ,आर पत्थर,जमुआ मोड़ पर विशेष निगरानी के लिए  पदाधिकारी और बल नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया की उनकी व्यवस्था के तहत जन सम्पर्क विभाग भी कई दर्जन बिछड़े कांवरिया को  उसके परिजन से मिला चुका है। अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है।हम सभी पदाधिकारी और सभी विभाग के कर्मी अपने जिलाधिकारी के नेतृत्व में 2022 के इस कांवरिया मेले को यादगार बनाने में सफ़ल हो गए है। इसमे आप मीडिया कर्मी का भी बहुत सहयोग रहा है।आप लोगो के कारण ही कांवरिया पथ की कमी को हमलोग पूरा करने में सफल रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post