कूड़े के ढेर पर आंगनबाड़ी केंद्र

बांका: जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड  सात का आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन कूड़े कचरे के बीच किया गया है। हल्की बारिश होने पर पूरा केंद्र ही पानी से भर जाता है।इतना ही नही आंगनबाड़ी केंद्र के चारो तरफ पानी मे पत्तल दोना प्लाष्टिक सहित अन्य तरह के कचरे जमा हो जाता है।जिस से बच्चे एंव सेविका सहायिका को भी केंद्र तक आने में काफी परेशानी होती है। इतना ही नही इसी गंदगी और बदबू के कारण यहां आने वाले बच्चे अक्सर बीमार पड़ते है। साथ ही साथ इस केंद्र पर कभी कभी सांप बिच्छू भी निकलता रहता है।जबकि इस केंद्र के दो तरफ पीसीसी सड़क है पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही होने के कारण इसकी यह दुर्दशा है। इस केंद्र पर आने वाले अधिकतर बच्चे दलित परिवार से आते है।जिसके लिए सरकार सारी सुविधा का दावा करती है।इस केंद्र की इस दुर्दशा पर किसी पंचायत प्रतिनिधि का भी कोई ध्यान नही है।इस केंद्र की सेविका शिला राव ने पूछने पर बताया कि केंद्र के दोनों तरफ बिहार सरकार की जमीन है। जिस पर वार्ड दस और वार्ड सात के ग्रामीणों द्वारा गांव का सारा कचरा यहां फेक दिया जाता है।पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही होने से सारा कचरा केंद्र के चारो तरफ पानी मे तैरने लगता है। और जहां तहां जमा हो जाता है। इसकी शिकायत कई बार पंचायत प्रतिनिधि से करने के बाद भी कोई व्यवस्था नही किया गया है। वही मुखिया अनिल कुमार और वार्ड सदस्य तरुण कुमार का कहना है कि केंद्र के चारो तरफ मिट्टी डाल कर पानी निकासी की जल्दी ही व्यवस्था कर इस समस्या से छुटकारा दिला दिया  जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post