बांका:पूर्व मंत्री सह राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव और कटोरिया की पूर्व विधायक सीमा स्वीटी हैम्बम के साथ कई दर्जन राजद कार्यकर्ताओ द्वारा बेलहर से दुम्मा तक एक साथ कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद द्वारा जगह जगह चल रही सेवा समिति जाकर वहां कांवरिया को मिलने वाली सुविधा का जायजा लिया और सेवा समिति को धन्यवाद दिया साथ ही साथ कई जगहों पर पैदल चल रहे कांवरिया से भी पूछताछ किया। क्रम में हड़खार स्थित असम बंगाल सेवा समिति में उनका असम बंगाल सेवा समिति के संचालक माखन लाल अग्रवाल और सन्नी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। और सभी को असम की टोपी और फूल माला से स्वागत किया गया। पूर्व राजद सांसद में भी कहा कि कई दसको से यह सेवा शिविर कांवरिया की सेवा में लगातार बिना किसी दान पेटी के हमेशा सेवा में तैयार रहता है। यह सेवा समिति पांच एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जहां 100 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था के साथ मुफ्त चिकित्सा,पुरुष और महिला के अलग अलग 50 शौचालय, स्नान घर,10 हजार यात्री के ठहरने की व्यवस्था,सुबह से शाम तक सत्तू,नींबू चाय,नींबू शर्बत के साथ डाकबमो के लिए फल गरमपानी लेकर 40 सेवायत दिनरात सेवा में लगे रहते है। हर बर्ष में इस शिविर में आकर यहां के सेवा करने वाले को धन्यवाद देता हुं। इस सेवा शिविर में सालोभर डंडी बम की सेवा के लिए लोग तैयार रहते है। साथ ही साथ थकां मिठन वाली मशीन और भागलपुर की पूजा के भजन और नृत्य से कांकरिया अपनी थकां दूर करते है। इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव,पूर्व जिप सदस्य मिठन यादव, आशुतोष कृपा मूर्ति,गोविंद यादव,अजय यादव,गेना लाल यादव भी उपस्थित थे।
पूर्व सांसद हुए सम्मानित,आसाम बंगाल सेवा शिविर को सेवा में माना अब्बल।
byआमोद कुमार दुबे
-
0