मंझगाय में पंचायत सरकार भवन निर्माण में गड़बड़झाला करने की शिकायत पर जांच में पहुंचे डीपीआरओ

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर पंचायत के मंझगाय गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन सरकारी मानक के विपरीत बनाने की शिकायत पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी रंजन चौधरी मंगलवार को जांच में पहुंचे।जहां डीपीआरओ ने अंचल कार्यालय वेश्म में सीओ अशोक कुमार सिंह , राजस्व कर्मी कुश कुमार से मौजा , खाता , खेसरा सहित अन्य कागजातों की गहराई से जांच की। डीपीआरओ ने बताया कि वर्ष 2019 - 20 में तत्कालीन मुखिया के अनुशंसा पर पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रकरण में वैदपुर के राजीव कुमार , अरविंद कुमार , शशि कुमार , मंटू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भवन निर्माण सरकार के गाइड लाइन के विपरीत काम करने की शिकायत किया गया। डीपीआरओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ग्रामीणों की शिकायत सही प्रतीत हो रहा है । बताया कि दिए गए खाता , खेसरा नंबर में छेड़छाड़ की गई है। जिसकी जांच हो रही है। यदि जांच में दोष पाया गया तो राशि रिकवरी के साथ संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post