जैसे-जैसे सावन माह समाप्ति की ओर जा रही है वैसे कांवरिया की संख्या बढ़ती जा रही है

पंकज सिंह की रिपोर्ट

 संग्रामपुर (मुंगेर): विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर के सावन माह का आधा से अधिक महीना लगभग समाप्त हो चुका है। जिस कारण  सावन अपने  पूरे उफान पर  दिख रहा है। वैसे कच्ची कांवरिया पथ पर बाबा भोलेनाथ की जलाभिषेक को लेकर के भक्तों की काफी भीड़ उमड़ता दिखाई पड़ रहा है। पूरे रास्ता केशरियामय हो गया है। वही भोलेनाथ हर हर महादेव बोल बम के जयघोष से वातावरण के गुंजायमान हो रहा है। वही अगल-बगल के लोगों को घुंघरू की आवाज सुनाई पड़ रही है। पैदल यात्रा करने वाले के साथ-साथ डाक बम की संख्या भी अच्छी खासी दिखाई पड़ रहा है। सफेद गंजी एवं केसरिया पैंट सिर पर टोपी आंखों पर चश्मा पैर में घुंघरू हाथों में लाठी के साथ डाक बम भी काफी संख्या में बाबा भोलेनाथ के दरबार में अपना हाजिरी लगाने जा रहे हैं। सावन के शुरुआती दौर में जिस तरह से कच्ची पथ में कांवरिया की संख्या काफी कम देखी जा रही थी। परंतु अब धीरे धीरे जैसे-जैसे सावन माह समाप्ति की ओर जा रही है वैसे कांवरिया की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वही कांवरिया की  मदद के लिए बड़ी संख्या में स्वंयसेवी संस्था के द्वारा सेवा शिविर लगाया गया है जिसमे कहीं गर्म पानी नींबू पानी ठंडा पानी कोई दर्द कम करने वाली मशीन लेकर के कांवरिया को मदद दे रहे है। ताकि कांवरिया का  दर्द कुछ कम हो सके। और सेवा का फल उन्हें भी प्राप्त हो सके। यही नहीं सेवा करने वाले व्यक्ति ऐसे भी देखे जा रहे हैं जो  थके हारे कांवरिया का पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं।  साथ ही कई जगह जख्मी कांवरिया को सहारा देकर  कई किलोमीटर तक ले जाने वाले भी अपनी सेवा दे रहे है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post