पेयजल की समस्या से जूझ रहे मिर्जापुर के ग्रामीणों का फूटा आक्रोश , विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : पंचायती राज विभाग गांव की विकास के लिए समर्पित है। इसके लिए सलाना करोड़ों रूपये खर्च भी कर रही है।इसके वाबजूद भी अधिकांश जगहों पर विकास कार्य धरातल पर नहीं है।खासकर हर घर नल जल योजना की स्थिति तो बद से बदतर है।इस क्रम में पानी की समस्या से जूझ रहे मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के ग्रामीणों ने अव्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जीवन साह , संतोष साह , भासो मंडल , सजौरी मंडल , रीना देवी , सुनीता देवी , शोभा देवी , रूबी देवी सहित अन्य ने बताया कि इस वार्ड के करीब पांच दर्जन से भी अधिक घरों में पेयजल की गंभीर समस्या है।लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।पानी लाने के लिए घर से आधा किलोमीटर दूर मिर्जापुर बाजार के समीप जाना पड़ रहा है।बताया कि यह वार्ड का विभाजन दो हिस्सों में है ।जिसमें आधी आबादी में पेयजल की सुविधा है , लेकिन सड़क के पार लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या के लिए कई मरतबे मुखिया से लेकर बीडीओ का दरबारी किया। आज तक आश्वासन के अलावे कुछ नहीं मिला।जिस कारण गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे जाने से पानी दूर से ढोकर लाना पड़ता है।बरसात के मौसम में कुंआ और चापानल का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।बताया कि मुखिया वोट की राजनीति कर वार्डवासियों को उपेक्षित करते हैं तो प्रखंड के अधिकारी से लेकर कर्मियों को इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। बताया कि यदि मिर्जापुर - किरणपुर सड़क के पार मिनी जलमीनार बना दी जाए तो सौ घरों का समस्या समाधान हो सकता है।लेकिन जनप्रतिनिधियों और विभाग के कर्मियों को कोई मतलब नहीं है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि अविलंव समस्या समाधान नहीं की गई तो सड़क पर उतर धरणा - प्रदर्शन होगा।इस संबंध में मुखिया अंकित कुमार ने बताया कि समस्या समाधान के लिए प्रयासरत हैं। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि इसके लिए अविलंव जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों से बातचीत कर समस्या समाधान की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post