पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण

 पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धौरी से दुम्मा तक कांवरिया पथ की तैयारी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांवरिया पथ में सभी विभाग की तैयारी को देखा गया। साथ ही मेला शुरू होने से पूर्व सारी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया। निरीक्षण के दौरान कांवरिया धर्मशाला में विधायक डॉ निक्की हेंब्रम एवं जमुआ मोड़ पर पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जर्जर जमुआ पुल के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि नए पुल को लेकर विधायक ने मांग की है। स्थानीय लोगों ने मेले के दौरान  कांवरियों के लिए अलग पथ की व्यवस्था करने की मांग की। जिसपर मंत्री ने इस ओर पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, सुईया थानाध्यक्ष मनीष कुमार आदि सदालबल शामिल थे। वहीं मौके पर बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ सागर प्रसाद, चांदन बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह, जदयू नेता ओंकार यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंधु प्रताप सिंह, दिनेश यादव,

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post