फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बांका:  फर्जी अंकपत्र के आधार पर 2005 से शिक्षक बन कर काम करने वाले चांदन प्रखंड के  बरफेडा तेतरिया पंचायत के हथियापाथर निवासी     अब्दुल रहमान अंसारी  को सुईया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो की सुईया थाना में निगरानी विभाग की ओर से मामला दर्ज कराया गया था।  इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एएसआई विपिन  यादव ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उक्त फर्जी शिक्षक को  सुईया  बाजार से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अपने पुत्र को लाने गया था। गिरफ्तार शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष  ने बताया की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो संयुक्त भवन भागलपुर के पुअनि सह जांचकर्ता बिपिन कुमार के द्वारा  उक्त फर्जी शिक्षक के विरुद्ध सुईया थाना में मामला दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर के द्वारा नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए गठित टीम के द्वारा बताया गया कि जांच में बड़फेड़ा तेतरिया  पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय हथियापाथर में कार्यरत शिक्षक अब्दुल रहमान अंसारी का  अंकपत्र फर्जी पाया गया है। उक्त नियोजित शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर वर्ष 2005 से ही बरफेड़ा तेतरिया पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय हथियापाथर में नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। फर्जी अंकपत्र पर 17 साल से नौकरी कर रहे शिक्षिक को गिरफ्तार कर लिया है । इस गिरफ्तारी के बाद प्रखंड के अन्य फर्जी शिक्षको  में हड़कम्प मच गया है।बताया जाता है कि इस प्रखंड में बर्ष 2005 में पैरवी औऱ पैसे के बल पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एक दर्जन से अधिक शिक्षको की बहाली हुई थी। जिसका निगरानी विभाग द्वारा जांच चल रहा था। जिसमे कुछ औऱ शिक्षको मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post