रोक के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का धडल्ले से हो रहा उपयोग , उदासीन शासन - प्रशासन

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज ( बांका ) : सरकार ने एक जुलाई से एकल प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी कर दी है।इसके बावजूद भी बाजार सहित अन्य चौक - चौराहे की दुकानों पर धडल्ले से एकल प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। हलांकि प्रतिबंध के बाद क्षेत्र के कुछ बुद्धिजीवि वर्ग हाथों में कपड़े का थैला लिए हाट - बाजार पहुंच रहे हैं लेकिन अधिकांश लोगों में अथवा दुकानदारों में जागरूकता का आभाव है। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग सबसे अधिक तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में हो रहा है। खासकर सप्ताह के दो दिन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालू माथा टेकने मंदिर आते हैं। जहां अधिकांश श्रद्धालूओं के हाथों में एकल उपयोग करने वाला प्लास्टिक देखने को मिल रहा है।जानकारों की मानें तो सिर्फ सप्ताह के दो दिनों में करीब 5000. से भी अधिक प्लास्टिक का उपयोग होता है। इसके अलावे अन्य दिनों में भी दुकानें सजी रहती है।इस पर प्रतिबंध लगाने में शासन - प्रशासन भी उदासीन है ।चर्चा यहां तक हो रही है कि जब तिलडीहा मंदिर की कमान प्रशासन के हाथों में है तो सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लग पाना चिंता की बात है। इस संबंध में बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए काफी हानिकारक है। इसमें आमलोगो को खुद जागरूक होना पड़ेगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post