बांका:झमाझम बारिश के बीच एसपी सत्यप्रकाश देवघर से बाबा की पूजा करने के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आई भवन में पूर्व निर्धारित अपराध संगोष्टी का आयोजन किया।प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचते ही एसपी डां सत्यप्रकाश को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया फिर सभागार में एसपी द्वारा सभी थाने के थानेदारों से एक एक कर हाल की किसी भी प्रकार की घटना जिसमे हत्या,लूट,दुष्कर्म अपहरण, पर विशेष पूछताछ कर उस घटना पर क्या कार्यवाई की गई। जांच कहां तक पहुंचा और कितनी गिरफ्तारी हुई और घटना में शामिल अपराधी के खिलाफ सबूत इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।साथ ही साथ सभी थानाध्यक्ष को अपने अपने थाना क्षेत्र में हर प्रकार के अपराध को रोकने के लिए हमेशा तैयार रहने खास कर बालू तस्कर और शराब माफिया को किसी भी हालत में छोड़ना नही है। साथ ही पक्की सड़क,बैंक,ए टी एम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना है। एसपी द्वारा सावन और मोहर्रम की शांति पूर्वक संपन्न हो जाने पर भी अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही साथ कांडों के निष्पादन में तेजी दिखाने वाले, गिरफ्तारी में तेजी दिखाने वाले और शराब पकड़ने वाले को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि कुछ कांडों में थानों में कमी पाई गई है। जिसमे कुछ को कारण पृच्छा भी पूछा गया है। साथ ही ऐसे थानों को चिन्हित किया जा रहा है और उसकी सूची तैयार की जा रही है। ताकि उन्हें भी स्पष्टीकरण मांगा जा सके। साथ ही साथ सावन खत्म हो जाने पर भी कांवरिया पथ में लगातार पुलिस गस्त लगातार जारी रखने और आम लोगों से अपनी समस्या के लिए 112 नंबर डायल करने का भी अनुरोध किया। जिससे पुलिस टीम उनके पास पहुंच सके। एसपी ने बताया कि इस क्षेत्र में जमीनी विवाद सबसे अधिक होता है इसलिए इसके लिए पहला अवसर पर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी,फिर एसडीएम और एसडीपीओ और उनसे भी अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो एसपी और डीएम के स्तर तक मामला जा सकता है। लेकिन किसी भी हालत में जमीन के लिए बड़ी बड़ी घटना नहीं होने दी जाएगी। एसपी द्वारा 12 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। उसमें दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एसडीपीओ मुख्यालय बांका, अर्जुन कुमार गुप्ता बांका, शंभू यादव बांका, और मनोज कुमार थाना अध्यक्ष रजौन, शामिल हैं। जबकि अजय शर्मा, राम कुमार ठाकुर, नीरज पासवान, अनूप कुमार और संजय कुमार के साथ साथ कपिल देव सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, और नसीम खान को भी सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सुनील कुमार, अनिल कुमार साव, मंटू कुमार, सुनील कुमार, दिनेश पासवान, मनीष कुमार, संजीव कुमार और अवधेश कुमार को भी अपने अपने कार्यों में सराहनीय काम करने के लिए एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । अवसर पर सभी एसडीपीओ थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक भी उपस्थित थे। इससे पूर्व था प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार बीडीओ राकेश कुमार और सीओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा बुके देकर एसपी को सम्मानित किया गया।
अपराध गोष्ठी में एसपी ने 12 पुलिसकर्मी को किया सम्मानित।
byआमोद कुमार दुबे
-
0