बांका:भाई-बहन की रक्षा का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे बांका जिले के सभी प्रखंडो में धूमधाम से मनाया गया।कुछ जगहों पर यह पर्व गुरुवार को भी मनाया गया था। इस पर्व पर सभी बहने अपने भाई की कलाई पर राखी को अपनी रक्षासूत्र मान कर बांधती है।और अपनी रक्षा के साथ अपने भाई से देश की रक्षा का वचन लेती है। इस अवसर पर भाई भी अपनी बहन को जीवन पर रक्षा करने का वचन देने के साथ कुछ उपहार भी देते है। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के बीच काफी उत्साह होता है। जो सुबह से ही नये नये कपड़े पहन कर भाई अपनी बहन का और बहन अपने भाई का इंतजार करती है। इस पर्व पर बाजारों में मिठाई और राखी की खूब बिक्री हुई।जिसकी कीमत पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक कि राखी भी बाजारों में उपलब्ध थी। बेलहर में स्कूल की बच्चियों ने पुलिस बल और एसटीएफ जवानों को राखी बांध कर देश की रक्षा के साथ अपनी रक्षा का भी वचन लिया।