शिलापट्ट से याद किये जाते है आजादी के सेनानी

बांका:आजादी की लड़ाई में अंग्रजो के दांत खट्टे करने में प्रखंड के कई पंचायतों के ग्रामीण अपने मजबूत संगठन के साथ हमेशा डट कर सामना किया। लेकिन अब आजादी के दीवानों की कहानी उनकी जुबानी सुनाने वाला अब कोई नही बचा है।लेकिन प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा के नीचे शिलापट्ट पर आजादी दीवानों की सूची बता रही है कि इस प्रखंड में आजादी के दीवानों की कोई कमी नही थी। और इसी कारण इस प्रखंड के सेनानी का मनोबल बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी से लेकर विनोबा भावे तक यहां आकर रुकना पड़ा था। आजादी के दीवानों और अग्रेजो की क्रूरता की कहानी बिरनिया पंचायत के निलकोठी गांव में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया नील की कोठी और आजादी के सेनानी का सबसे सुरक्षित जगह नाड़ी पहाड़ आज भी बया कर रहा है। जहां प्रखंड के  सेनानी कटोरिया थाने में आग लगाने के साथ-साथ अंग्रेजो के खिलाफ कई तरह के आपराधिक वारदात करने के पर छिपने के स्थान के लिए नाड़ी पहाड़ का ही चयन करते थे। उस पर आज भी वह गुफा विराजमान है जिसमें सेनानी चुपके से जाकर रात गुजारते थे। और अंग्रेज सिपाही उन्हें खोजने में परेशान होते थे । कई बार सेनानियों द्वारा उसी पहाड़ से अंग्रेज सिपाही को धक्का देकर मौत के घाट भी उतार दिया था। इतना ही नहीं नीलकोठी में भी अंग्रेजों की क्रूरता की कहानी आज भी कुछ बूढ़े बुजुर्ग सुनाते हैं। जिसमें किसानों को नील की खेती करने पर मजबूर किया जाता था। और उसे कम लागत भी जाती थी। जिससे किसान नील की खेती करना नहीं चाहते थे। वही महात्मा गांधी और विनोबा भावे द्वारा प्रेरित करने पर किसानों ने नील की खेती करने से इंकार कर दिया ।जिससे कई किसानों को अंग्रेजों के जुल्म का शिकार भी होना पडा। प्रखंड के इन सेनानियों में सबसे आगे रहने वाले काशीनाथ मालवीय को अंग्रेजों द्वारा मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन जेल से भाग जाने के कारण उन्हें इस सजा से आजादी के बाद माफी दे दी गई ।काशीनाथ मालवीय के अलावे ईश्वर चंद्र दुबे, विष्णु लाल मोदी ब्रजकिशोर प्रसाद, हरि किशोर प्रसाद,मथुरा नाथ पांडेय, सुखु मांझी, शंकर पांडेय देवी पांडेय,नरसिंह राय,श्यामला राय सहित अन्य सेनानियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी को गांधी चौक पर उनके स्मारक पर फूल चढ़ा कर  उन्हें याद किया जाता है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post