बांका:बिहार पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाने,पेड़ बचाने,पानी का संरक्षण सहित पानी का कूड़े कचरे से बचाव के साथ प्लाष्टिक का उपयोग नही करने और पक्षियों की रक्षा का संकल्प लेते है इस दिवस को प्रखंड के सभी प्राथमिक और उच्च विद्यालय तक वृक्ष लगाकर संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक, और अन्य कर्मी भी सहयोग करते देखे गए। मुख्य समारोह मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में हुआ। जहां सभी बच्चियों ने अपने विद्यालय में खाली जगहों में वृक्ष लगाकर और उसको बचाने का संकल्प लिया ,वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय जुगड़ी, आदर्श मध्य विद्यालय,सहित जनकपुर, बिरनिया,डुब्बा,कन्या मध्य विद्यालय सहित अन्य पंचायतों में भी स्कूलों में इसी प्रकार का वृक्ष लगाने के साथ उसे बचाने का संकल्प बच्चों द्वारा लिया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक ने भी बच्चों को शपथ दिलाई। प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में प्रधानाचार्य सुमन सिंह के अलावे शलेन्द्र कुमार,शैलेश कुमार,उमेश कुमार,मीनाक्षी कुमारी सहित पंकज कुमार पांडेय,आदित्य कुमार वर्णवाल,धनश्याम पांडेय,इत्यादि ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ भाग लिया।