प्रधानमंत्री जल छाजन योजना के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजनपंकज सिंह की रिपोर्ट

पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर):  जिले के संग्रामपुर प्रखंड के ददरी जाला पंचायत के पंचायत भवन में प्रधानमंत्री जल छाजन योजना के तहत कार्यक्रम किया गया।जल है तो जीवन है। हमारे जीवन में जल का बहुत ही महत्व है।उक्त बातें बुधवार को प्रखंड के ददरीजाला पंचायत में भूमि संरक्षण विभाग मुंगेर के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल छाजन विकास 02 के तहत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक वेंकटेश नारायण सिंह ने कही। उन्होंने जल स्तर में लगातार हो रही गिरावट पर चिन्ता जाहिर करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल छाजन 02 कृषि सिंचाई के लिए मील का पत्थर साबित होगा।पांच वर्षों तक यह योजना चलेगी। किसान अपने खेत में तालाब की खुदाई ,बगीचे लगाने, मशरुम उत्पादन,आदि कुछ भी कर सकते हैं। जिसमें जलछाजन विकास 02आपको सहयोग करने को तैयार है। इसमें आप किसानों को आगे आना होगा,तभी हम सहयोग कर सकते हैं। इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन निदेशक भूमि संरक्षण पटना, संयुक्त निदेशक भूमि संरक्षण मुंगेर,उप निदेशक मुंगेर, मुखिया पिन्टू मंडल, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश यात्रा समारोह स्थल से चलकर एक तालाब पर गई , जहां कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए समारोह स्थल पर सम्पन्न हुई। जिसमें 50 महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर जल छाजन विभाग के प्रखंड के सभी सचिव अभियंता कृषि विभाग के कृषि एसएमएस उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post