बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया की हुई मौत

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर के कहीं देश-विदेश एवं प्रदेश से लोग बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज से जल भर कर के पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाते हैं और जाकर के जल चढ़ाते हैं बाबा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की बात कहते हैं परंतु बाबा हर कोई का मनोकामना पूर्ण तो करते हैं पर किन्ही किन्ही के ऊपर नाराज हो जाने के कारण उन्हें दंड भी दे डालते हैं। ठीक वैसा ही मामला देखने के लिए मिल रहा है
सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर बैजनाथ धाम पूजा करने जा रहे हैं शिव भक्त कांवरिया की हार्ड अटैक से मौत कच्ची कावंरिया पथ मनिया के समीप हो गया।मृतक कावंरिया मंटू सिंह उम्र 45 ग्राम लुरपुरवां,पोस्ट,भकोढ़ी,थाना मोहनिया,जिला कैमूर भभुआ के थे।उनके साथी सतेन्द्र सिंह, राधेश्याम साह,राकेश लाल,नरेन्द्र कुमार सिंह, नंदा खड़वाल आदि ने बताया कि मंगलवार की सुबह सुल्तानगंज से जल भर पैदल बैजनाथ धाम जा रहे थे चलते चलते थक जाने के बाद रात्रि में मनिया में एक होटल में रुके हुए थे।उस होटल में एक साथ तीन लोगों ने खाना खाया और सो गये। और जब 3 बजे सुबह सभी शोच और स्नान करने को लेकर जगने लगे तो मंटू सिंह नहीं जगा।काफी जगाने के बाद भी नही जागे तो उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।वही संग्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने आवेदन दिया है कि पोस्टमार्टम नही कराएगें।आवेदन के बाद शव को मृतक के भाई के हवाले कर दिया ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post