दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : मेडिकल , स्वच्छता , संक्रमण सहित अन्य मानदंडों पर कभी सूबे का नंबर एक का दर्जा हासिल करने वाला अस्पताल इन दिनों बदहाल स्थिति में खड़ी है। अस्पताल की विधी व्यवस्था के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन अंजान बनी हुई है।अस्पताल में पिछले एक माह से लो वोल्टेज के कारण एक्सरे मशीन काम नहीं कर रहा है।जिस कारण एक्सरे कराने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मरीज निःशुल्क इलाज कराने की बात मन में लेकर अस्पताल आते हैं , लेकिन यहां एक्सरे सहित अन्य जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है ।शुक्रवार को भी करीब आधे दर्जन मरीज हाथों में पर्ची लिए एक्सरे कक्ष के समीप मायुस खड़े मिले ।जहां बंधूडीह गांव के रंजीत कुमार , रीना कुमारी , लखनपुर गोयड़ा के विजय सिंह , रामचुआ के आकाश कुमार , बिरनौधा के मुनचुन कुमार सहित अन्य ने बताया कि एक्सरे के लिए पिछले तीन दिनों से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं ।आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं जो कि बाहर बाजार से जांच करा लें। जब भी अस्पताल आते हैं तो कर्मी एक ही लो वोल्टेज रहने की बात कह कन्नी काट लेते हैं ।इससे भले अस्पताल प्रबंधन पर कोई असर नहीं पड़ रहे हों , लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की परेशानी जरूर बढ़ गई है। जबकि क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से देखें तो यह अस्पताल काफी बड़ा है ।करीब सवा दो लाख की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है ।अस्पताल में रोजाना 150 से भी अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। यदि स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं मिले तो मरीजों की परेशानी तो लाजिमी है। इस संबंध में एक्सरे आपरेटर चंद्रहास ने बताया कि एक्सरे मशीन के लिए 420 वाट वोल्टेज जरूरी है , लेकिन यहां लाख प्रयास के बाद में 300 वाट से अधिक वोल्टेज नहीं मिल रही है ।जिससे मशीन काम नहीं कर रहा है ।अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में उच्च क्षमता वाला ट्रासफर्मर लगाने की जरूरत है ।वहीं विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में 63 केवी का ट्रासफर्मर लगी है , जो अस्पताल के लिए प्रयाप्त है। वहां अर्थ की कमी है। जिस कारण वोल्टेज लो है।। इसके लिए अस्पताल प्रबंधक द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। लिखित शिकायत मिलते ही समस्या समाधान होगा।