सर्प दंश से युवक की स्थिति गंभीर
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के खांड़ीपर गांव में सर्प दंश से एक 35 वर्षीय युवक की स्थिति गंभीर हो गई। युवक गांव के गेना यादव का पुत्र अशोक यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ एसडी मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।