अज्ञात चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के परिसर से बाइक उड़ाई
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट कटोरिया (बांका) अज्ञात चोरों ने बुधवार को कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास से खड़ी एक बाइक उड़ा ली। घटना को लेकर पीड़ित यूवक थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत घघरीजोर गांव निवासी महेश्वरी यादव का पुत्र संदीप कुमार यादव ने थाना में शिकायत की। दिए गए आवेदन में आवेदक ने बताया है कि बैंक के निकट बाइक खड़ी कर किसी काम से बैंक गया था। पांच मिनट के अंदर बैंक से नीचे आने पर अपने बाइक को गायब पाया। आसपास खोजबीन करने पर भी कोई अता पता नहीं चला। इधर बाइक लेकर भागने के क्रम में रास्ते में ही गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। चोर राधानगर बाजार स्थित तुलसी मेडिकल के सामने बाइक को खड़ी कर फरार हो गए। इधर काफी देर तक बाइक के दुकान के सामने खड़ी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को बरामद कर युवक को बाइक सुपुर्द कर दी।