मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड के लाल जब पहुंचे संग्रामपुर भव्य स्वागत किया

पंकज सिंह की रिपोर्ट


 संग्रामपुर (मुंगेर): लगभग एक पखवाड़े पूर्व बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था। इस टीम में मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के सुपौर जमुआ गांव निवासी चंदन कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.. सिल्वर मेडल के लिए खेले गए मैच में चंदन के नेतृत्व में भारतीय लॉन बॉल टीम ने मेजबान इंग्लैंड की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर रजत पदक अपने नाम किया था शुक्रवार को चंदन के गांव लौटने पर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. घर आने के क्रम में संग्रामपुर चौक पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अकरम प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार थानाध्यक्ष रंजन कुमार सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने चंदन को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. संग्रामपुर चौक से खुली जीप में चंदन को सवार कर सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ चंदन को नव गांव स्थित माता पीड़ा हारी मंदिर लेकर पहुंचे तत्पश्चात चंदन का उनके पैतृक गांव सुपर जमुआ में समारोह पूर्वक स्वागत किया गया. चंदन की उपलब्धि पर प्रखंड क्षेत्र के लोग अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post