कृष्ण गोविंद हे राम नारायण, श्रीपते वासुदेवाजित श्रीनिधे।

 *अच्युतानन्त हे माधवाधोक्षज, द्वारकानायक द्रौपदीरक्षक।।

विभिन्न पंचांग के मतानुसार, इस बार जन्माष्टमी का पर्व आज मनाई जाएगी। अधिकांश हिंदी पंचांग आज ही जन्माष्टमी मनाने की सलाह दे रहे हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपल की विधिवत पूजा के बाद उनका अभिषेक किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान के भक्त व्रत भी रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी पर व्रत रखने से साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना चाहते हैं तो 

आज के दिन सुबह स्नान के बाद, संकल्प लेकर व्रत रखें। इसके साथ ही सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और रोली मिलाकर अर्घ्य दें। 

सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें चंदन, दूर्वा, पीले फूल की माला और धूप-दीप अर्पित करें। इसके साथ ही उनके समक्ष दीपक जलाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

भगवान गणेश की पूजा के बाद श्रीकृष्ण की पूजा शुरू करनी चाहिए। पहले अपने हाथों में थोड़ा जल लेकर आचमन करें। इसके बाद श्रीकृष्ण को जल अर्पित करें।

शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणवर्ती शंख से ही कान्हा जी को जल से स्नान कराना चाहिए। आज दूध से भी श्रकृष्ण का अभिषेक किया जा सकता है। 

जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी का अभिषेक करते समय ॐ कृं कृष्णाय नमः!!  का जप करना चाहिए।

जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी का अभिषेक करने के बाद उन्हें पीले रंग के वस्त्र धारण कराएं।

भगवान की पूजा में उन्हें दूर्वा, कुमकुम, चंदन, चावल, अबीर, फूल इत्यादि अर्पित करें इसके साथ ही उनके सामने गाय के घी का दीपक जलाएं।

और मुकुट में मोर पंख भी लगाएं। 

भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के पास गोमाता की मूर्ति लगाएं। साथ ही उनका अभिषेक करने के पश्चात्

जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को दूध, दही, माखन, मिश्री, लड्डू आदि का भोग लगाएं।  साथ ही उन्हें तुलसी के जरूर अर्पित करें।

जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की पूजा करने के बाद साथ ही राधारानी की पूजा भी जरूर करें। और फिर इसी प्रकार रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और खीरे को काट कर इसके अंदर से भगवान का प्राकट्य की कामना कर आरती करें। मंगल गान करें। प्रसाद बांटें।

भगवान श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण सबके जीवन में सम्पूर्ण प्रेम, समर्पण और सम्पूर्ण प्रसन्नता प्रदान करें।

*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*✒✍🏻 ✒✍🏻* 



*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

*🌺शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌺* 

*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, नजदीक:- थाना:- कालीबाग ओ.पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण, बिहार,*

 *व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*

 *9934428775*,

*9431093636*

(अहर्निशं सेवा महे)

*आवश्यक मे कॉल से वार्तालाप समय:- सायं 4 से रात्रि 11 बजे तक।*

*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post