जिले को सुखाड़ घोषित करने की मांग को ले गरजे किसान

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : मौसम की बेरूखी को देख किसानों का धैर्य अब आक्रोश में बदलने लगा है।इस क्रम में शुक्रवार को पुराने प्रखंड मुख्यालय परिसर में क्षेत्र के किसानों ने सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर धरणा - प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अमरपुर विघान सभा के पूर्व प्रत्याशी डा मृणाल शेखर ने बताया कि मानसून की बेरूखी के कारण आज किसानों की स्थिति दयनीय है। सावन और भादो मास में बर्षा नहीं होने से धान रोपनी की बात तो दूर लोगों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। बताया कि क्षेत्रवासियों की जीविका का साधन खेती - किसानी पर आश्रित है। मानसून के कारण आज किसानों की खेती मृत पड़ गया । इसकी चिंता न तो किसी राजनेताओं को है , और नही जिम्मेदार पदाधिकारियों की है। बताया कि जिले का सर्वे कराकर अविलंव सुखाड घोषित करे , और सभी किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ दे।जब तक सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं होता है तो किसानों का आंदोलन और तेज होगा। संचालन कर रहे जिला परिषद सदस्य प्रीतम कुमार साह ने बताया कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है , सिर्फ कुर्सी पर बैठने की चिंता है।कुर्सी हथियाने के लिए सरकार को शाम को इस्तिफा और सुबह सपथ ग्रहण के अलावे और कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता।बताया कि यदि अविलंव सुखाड़ घोषित नहीं होता है तो किसानों का दर्द और आंसू व्यर्थ नहीं जाएगा। इसका सीधा प्रभाव सरकार पर पड़ेगा ।अमरपुर के किसान सह समाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि स्थानीय विधायक से दोबारा मंत्री बने जयंतराज को जिले में सुखाड़ की चिंता नहीं है।आज तक विधायक किसानों का हाल जानने तक नहीं आए। इसके अलावे परमानंदपुर के मुखिया जगन्नाथ साह , पैक्स अध्यक्ष वरूण सिंह सहित अन्य ने सुखाड़ को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इतना ही नहीं सभी किसानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करना होगा इत्यादि के नारे बुलंद करते हुए बाजार के अन्य किसानों को भी जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार ने किया। मौके पर दीपक सिंह , बैकुंठ प्रसाद , रामानुज सिंह , अप्पू कुमार , विभूति सिंह , मिथिलेश कुमार , हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post