मारपीट कांड के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


 शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के गुलनी पंचायत अंतर्गत खजूरी गांव में दो दिन पूर्व हुए मारपीट कांड मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धर्मेंद्र कुमार एवं निलेश उर्फ सिंटू कुमार है ।दोनों की गिरफ्तारी खजूरी गांव से  की गई है ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि दोनों को बांका जेल भेजा गया। दो दिन पहले मामूली विवाद में धर्मेंद्र कुमार ने नशे में धुत होकर अपने चाचा अशोक कुमार सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था जिससे अशोक  सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अशोक को नाजुक अवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया था।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post