बांका:चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ पर चांदन, सिलजोरी,कोरिया, और गौरीपुर के मुखिया द्वारा अपने क्षेत्र में पड़ने वाले कांवरिया पथ पर गरीब परिवार द्वारा छोटी मोटी दुकान लगाकर कमाई करने और परिवार पालने में आर्थिक मदद देने के लिए अपने अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की वसूली पर रोक लगाने के बाद जहां गरीब और स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस लिया है। वही अब सावन के अन्तिम समय में कुछ स्थानीय चौकीदारों की मदद से वसूली अभियान चलाने की चर्चा हो रही है जबकि कुछ जगहों पर शुरू भी हो चुका है इस संबंध में गरीब और असहाय दुकानदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय एक चौकीदार द्वारा सभी घोड़े वाले, खोमचा वाले, ढेला वाले और छोटे छोटे दुकानदारों से 15 अगस्त के नाम पर एक सौ से 200 तक की मांग कर रहा है। जिसमे कुछ दुकानदारों ने राशि दे भी दिया है। लेकिन अधिकतर ने देने से इंकार कर किया। जिसपर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नसीम खान और सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि इस प्रकार की वसूली की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई वसूल कर रहा है और उसमें चौकीदार शामिल है, तो निश्चित ही उस पर कार्रवाई होगी। साथ ही साथ गरीब दुकानदारों से अनुरोध है कि वह किसी को भी किसी प्रकार का राशि नहीं दें। और सीधे थाने को सूचना करें। जिससे उसको पकड़ा जा सके।