चांदन में बज्रपात से 10 बर्षीय छात्र की मौत

बांका: चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी अंतर्गत दक्षिणी बारने पंचायत के सुड़ियाडीह गांव के दस वर्षीय छात्र की बज्रपात के चपेट में आने से की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सुड़ियाडीह गांव के हरीश यादव मंगलवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय जोकटाहा पढ़ने गया हुआ था। जहां विधालय में छुट्टी होने पर घर लौट रहा था। इसी बीच मुसकोड़वा गांव के समीप पहुंचते ही जोरदार वर्षा होने लगी। किताब कापी बर्षा से बचाने  हरीश कुमार एक पेड़ के नीचे रुक गया। इसी बीच वज्रपात होने से गंभीर रूप से झुलस मुर्छित होकर गिर गया। जानकारी मिलते ही स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया। जहां जांच उपरांत चिकित्सक डां एस डी मंडल ने मृत घोषित कर दिया है। जिसकी सूचना पर आंन्दपुर ओ पी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मृत शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं इस मामले में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की लाश को बुधवार  पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया जाएगा।

वहीं घटना की जानकारी पर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने मृतक के परिजन को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मुवावजा दिलाने की बात कही है।इधर घटना को लेकर मृतक की मां सुनीता देवी,दादी खिरिया देवी आदि परिजन रो रो कर बुरा हाल है।इस घटनाक्रम से क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि मुखिया तुलसी रजक, सरपंच आशिष रोबिन उड आदि ने मृतक के परिजन को संतावना दिया। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post