प्रखंड की तीन प्रतिभागी प्रमंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होगी

बांका:  एस एस बालिका उच्च विद्यालय बांका में आयोजित जिला स्तरीय तरंग मेधा उत्सव 2022 प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कन्या मध्य विद्यालय के एक, आदर्श मध्य विद्यालय के एक और मध्य विद्यालय भनरा की एक छात्रा सहित कुल तीन छात्र और छात्रा का आगामी 15 सितंबर को भागलपुर में आयोजित होने वाले प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है ।छात्र और छात्राओं की इस सफलता से तीनों विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों मे ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।बांका में आयोजित इस जिला स्तरीय  प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय  के अनुराज,आशु भाषण में कन्या मध्य विद्यालय के माइकल मरांडी व पेंटिंग प्रतियोगिता मे मध्य विद्यालय भनरा की दिव्या दर्वे ने सफलता का परचम लहराया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र,छात्राओं को शिक्षा विभाग द्वारा मेडल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार और आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र और छात्रा 15 सितंबर को भागलपुर में आयोजित होने वाले प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिसमें पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जायेगा। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित छात्र और छात्राओं को पुरे विद्यालय परिवार के साथ अन्य लोगो ने भी  बधाई के साथ उज्ज्वल  भविष्य की कामना किया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post