प्रतापपुर में दुर्गा पूजा समति के अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज ( बांका ) : थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बनने की दावेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान मच गया है। इसके लिए लोग मरने - मिटने के लिए तैयार है।इस क्रम में मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई ।जिसमें आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए।जहां एक जख्मी भूदेव कुमार की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने जेएलएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया है।दरअसल प्रतापपुर गांव में हाट परिसर के समीप बिहार सरकार की जमीन पर दुर्गा मंदिर स्थापित है। जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक वर्ष चंदा इकट्ठा कर धूमधाम से पूजा - पाठ करते हैं।इससे बचत राशि को मंदिर विकास कार्य में लगाते हैं।पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए सनोज यादव और फोटो यादव के बीच बर्चस्व की जंग होते आ रही है। हलांकि इस घमासान के बाद भी पिछले दो वर्षों से सनोज यादव अध्यक्ष पद का भार संभाल रहा था। इस बार भी अध्यक्ष बनने के लिए दोनों के बीच अध्यक्ष के लिए एक माह से विवाद चल रहा था।शाम ढलते ही विवाद इस तरह बढ़ा कि दोनों तरफ से हरबे - हथियार निकल गया।किसी ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत पुलिस बल के साथ दुर्गा मंदिर पहुंचे , और मामला शांत करने का काम किया।इस घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कराया है।जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी में प्रथम पक्ष से फोटो यादव , डोमन यादव , अंजन यादव एवं दूसरे पक्षों से मिथिलेश यादव , कैलाश यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को बांका जेल भेजा गया है। बांकि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post