1963 ईस्वी में वैष्णवी दुर्गा मंदिर की की गई है स्थापना

संग्रामपुर, से पंकज सिंह की रिपोर्ट    
 संग्रामपुर:दीदारगंज पंचायत के कहुआ ग्राम में 1963 ईस्वी में वैष्णवी दुर्गा मंदिर की स्थापना हुई. तभी से लगातार वैष्णवी दुर्गा मंदिर की पूजा , अर्चना पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ भक्तों द्वारा किया जा रहा है . पूरे प्रखंड में सिर्फ कहुआ ग्राम में वैष्णवी दुर्गा मंदिर है . यहां के ग्रामीणों की खास विशेषता यह है कि अधिकांश ग्रामवासी वैष्णव प्रवृत्ति के हैं जोकि अपने गले में तुलसी का माला पहना करते हैं। जमीन दाता के वंशज विपिन शर्मा ने बताया कि वैष्णवी दुर्गा मंदिर में 22 डिसमिल जमीन दान दिया गया है . जमीन दाता के नाम के बारे में स्वर्गीय रामोतार शर्मा , स्वर्गीय गणेश शर्मा, स्वर्गीय सदानंद शर्मा स्वर्गीय परमानंद शर्मा ने मिलकर वैष्णवी दुर्गा मंदिर में जमीन दान दिया । मेड पति प्रवीण शर्मा ने बताया कि कोराना काल में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, लेकिन कोराना संकट टलने के बाद क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है . इस बार नवरात्रि को भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है . आचार्य श्री रविंद्र शर्मा के निर्देश पर सभी कार्य संपन्न किया जा रहा है . पंडित प्रीतम मिश्रा ने बताया कि आज तक वैष्णवी दुर्गा मंदिर से कोई खाली हाथ लौटा ही नहीं है



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post