दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के कामतपुर गांव में आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए।जख्मी में एक ही पक्ष के 61. वर्षीय मदन यादव एवं 35 वर्षीय पुत्र रामफल उर्फ सिंपल यादव शामिल है।घटना सोमवार की शाम हुई है।जख्मी मदन ने बताया कि वह बासा से घर लौटने के क्रम में रास्ते में हरिलाल यादव , शशि यादव सहित अन्य ने गोलीबारी शुरू कर दी।जिसमें एक गोली मदन के पीठ को छेद करते हुए पार कर गया।गोली की आवाज सुन पुत्र सिंपल दौड़कर पहुंचे , लेकिन उसे भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया।किसी ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी।सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत सहित अन्य पुलिस बल गांव पहुंचे , और दोनों जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डा अजय शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया।इस घटना में जख्मी मदन यादव ने हरिलाल यादव , शशि यादव , रविंद्र यादव सहित अन्य पर आरोप लगाया है।इससे पहले सुबह मदन यादव सहित अन्य स्वजनों ने हरिलाल यादव की पत्नी भुदकी उर्फ संजू देवी पर डायन का आरोप लगाते हुए गाली - गलौज किया।पीड़िता दोपहर में शिकायत करने थाना पहुंची , लेकिन पुलिस ने आश्वासन देकर महिला को वापस घर भेज दिया।शाम ढलते ही हिंसक घटना हो गई। मदन यादव और हरिलाल यादव के बीच मनमुटाव की कहानी बेटी की शादी की रिश्तेदारी से शुरू हुई।सबसे पहले हरिलाल यादव ने अपनी पुत्री की शादी गंगापार के एक गांव में तय किया।इसके कुछ माह बाद उसी लड़के से मदन यादव ने अपनी पुत्री का शादी तय कर लिया।जिस कारण दोनों के बीच विवाद गहराते गया।स्थिति यहां तक है कि दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने मदन यादव को गोली लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी के फर्द बयान पर मामला दर्ज होगा।फिलवक्त गांव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
