कूएं में डूबने से एक मासूम की मौत , स्वजनों में मचा कोहराम

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में कुआं में डूब जाने से एक मासूम की मौत हो गई।मासूम मिथुन कुमार का दो वर्षीय पुत्र आयुष कुमार था। घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब मां सविता देवी मासूम को दरबाजे पर छोड़ खुद घर के काम - काज में मगन हो गई।इस दौरान मासूम दरबाजे से सड़क पर निकलने की ललक में किसी तरह समीप के कूंएं में गिर पड़ा। आवाज सुन सविता दौड़कर बाहर निकली और पुत्र को कुंए में गिरा देख छाती पीटकर रोने लगी।इस गांव के अन्य लोग दौड़कर आए , और किसी तरह जुगाड़ लगाकर मासूम को बाहर निकाला।फिर स्वजनों ने मासूम को आनन - फानन में सीएचसी लाया , लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।इतना सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।गांव में भी मातम छा गया।मिथुन कुमार के दो पुत्रों में आयुस सबसे छोटा था।बड़ा पुत्र आदित्य कुमार पांच वर्ष का है।इस घटना पर कई ग्रामीणों ने स्वजनों की लापरवाही तो कई होनी - अनहोनी की बात कर रहे थे ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है , लेकिन कोई  लिखित शिकायत नहीं है।क्षेत्र में लापरवाही की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक वर्ष पूर्व खजूरी गांव के एक घर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई थी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post