दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : अवैध बालू उत्खनन पर सरकार के लाख सख्ती बरतने के बावजूद भी थाना क्षेत्र में बालू तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है।अब तो तस्कर बदुआ नदी के सुरक्षा तटबंधों को भी निशाना बना रहे हैं।इस क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने कैथा गांव के समीप अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।जब्त वाहन में दो मुंगेर जिले एवं दो कैथा गांव के बालू तस्करों का बताया जा रहा है।दरअसल गांव के उत्तर दिशा में पिछले कई माह से अवैध बालू भंडारण कर भागलपुर और मुंगेर जिले में बालू व्यवसाय का धंधा हो रहा है।किसी ग्रामीणों ने इस काले कारनामें की वीडियो वायरल कर दिया। इस पर अनि रूपेश कुमार सहित अन्य पुलिस बलों ने छापेमारी अभियान चलाया तो करीब आधे दर्जन से भी अधिक ट्रैक्टर उस काम में लगे थे।पुलिस गाड़ी को देखते ही चालक दो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।बांकि अन्य सभी चालक भी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि इसकी जानकारी खनन निरीक्षक को दी गई है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।सूत्रों की मानें तो अवैध बालू का खेल सिर्फ कैथा गांव में नहीं , बल्कि छत्रहार , मिर्जापुर , वैदपुर , बग्घा , सिलौटा , पौकरी , गढ़ीमोहनपुर इत्यादि गांव में अधिक हो रही है।चर्चा है कि यह खेल बगैर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से नहीं हो रहा है। कई बालू तस्कर तो दिन भर थाना परिसर में मंडराते नजर आते हैं ।इससे भले कुछ पुलिस कर्मियों का निजी स्वार्थ पूरा हो रहे हों , लेकिन दूसरी ओर थाने की गोपनियता भी भंग हो रही है।
