दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड मुख्यालय के ईकिसान भवन में शुक्रवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के वैनर तले किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुई । जिसमें जलवायु अनुकुल कृषि , जलजीवन हरियाली सहित अन्य विंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार , तकनीकि प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि आज वायुमंडल दूषित होने के कारण जलवायु अनुकूल नहीं है। जिस कारण खेती पर असर हो रहा है ।अब किसानों को भी कृषि का प्रारूप बदलना होगा। बताया कि जल जीवन हरियावी के तहत पौधारोपण , मतस्य पालन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावे अन्य विंदुओं पर चर्चा की गई। इससे पहले कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार , तकनीकि प्रबंधक राजीव कुमार ने किया।मौके पर कृषि समन्वयक उदय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।इधर कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी की जानकारी नहीं देने से कई जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने नाराजगी व्यक्त की है। कृषि कार्यालय की उदासीनता पर प्रखंड प्रमुख ने भी निंदा
की है।
की है।
