तिलडीहा में वाच टावर से होगी मेले की निगेहबानी , चाक - चौबंद होगी व्यवस्था - डीएम


दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में इस बार वाच टावर से मेले की निगेहबानी होगी।संपूर्ण मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।जिससे असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।उक्त बातें डीएम अंशुल कुमार ने शनिवार को तिलडीहा मंदिर परिसर में पुलिस - प्रशासन और पब्लिक के बीच बैठक के दौरान कही।बताया कि पिछले दो वर्षों से कोविड के कारण दशहरा मेले और पाठाबलि पर पाबंदी थी। इस बार उम्मीद से अधिक भीड़ जुटने की संभावनाएं हैं।इसके लिए पुलिस - प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों की सहभागिता अहम है ।पहले के नियम - कायदे के अनुरूप पाठाबलि और पूजा - पाठ संपन्न होगा।सिर्फ मुंडन के लिए स्थान परिवर्तन किया गया है।अष्टमी का पाठाबलि शाम आठ बजे से एवं नवमी का पाठाबलि दोपहर 12 बजे से होगा।किसी भी आपदा से निपटने के लिए मंदिर से मुख्य सड़क तक आने के लिए ग्रीन कारिडोर की तरह सुगम और सरल मार्ग आवश्यक है।मेले के दौरान 24 घंटे एम्बुलेंस अस्पताल में स्पेशल अस्थाई वार्ड का निर्देश दिया। मंदिर से बैरिकेडिग की दूरी आगे करने , पार्किंग व्यवस्था को बढ़ाने पर चर्चा हुई। अंत में बताया कि अभी कोरोना काल का खतरा टला नहीं है।इसलिए आमलोगों को खुद व खुद जागरूक करने की जरूरत है।एसपी डा सत्यप्रकाश ने बताया कि तिलडीहा मंदिर आस्था का केंद्र है।यहां श्रद्धालू काफी आस्था और उम्मीद के साथ आते हैं।इनकी आस्था और विश्वास बना रहे , इस पर सभी लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है।बताया कि मेले में अफवाह से भगदड़ जैसी समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए अफवाह से बचने की जरूरत है।साथ ही आमलोगों को समझदारी दिखाने की भी जरूरत है। बताया कि मेला के दौरान मंदिर परिसर में सिर्फ एम्बुलेंस जैसी जरूरी वाहनों को आने की अनुमति हो।बताया कि मेला में पुरूष व महिला बल प्रयाप्त रहेगी , जो असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार रहेगी ।इसके पहले बांका एसडीओ डा प्रीति ने स्पष्ट रूप से बताया कि संपूर्ण मेला का दायित्व मंदिर प्रबंधन समिति का होगा।यदि किसी भी तरह से कोताही बरती गई तो इसके जिम्मेवार मंदिर प्रबंध समिति सदस्य होंगे।एसडीओ ने बीडीओ , सीओ और थानाध्यक्ष को उपद्रवी तत्वों का सूचि तैयार करने पर बल दिया।बताया कि पिछले वर्ष पेयजल , शौचालय स्वच्छता मामले में समिति सदस्यों की कमजोरी थी , लेकिन इस पर ठोस इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया।इसके अलावे मेढ़पति सदस्यों को करीब 200 वोलेंटियर का फोटो , आधार , मोबाइल नंबर सहित सूचि उपलब्ध कराने की बात कही। ताकि मेले में आम श्रद्धालूओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। तारापुर एसडीओ रंजीत कुमार , एसडीपीओ पंकज कुमार ने जानकारी दिया कि तारापुर से तिलडीहा मंदिर आने के लिए विभिन्न छह जगहों पर ड्राप गेट बनाया जाएगा। साथ ही गश्ती बल भी तेज रहेगा।मुख्य मार्ग पर किसी भी दो , चार पहिए वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।इसके अलावे बिजली , पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था दुरूस्त होगी।वहीं बैठक में प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार ने मंदिर परिसर में आमश्रद्धालूओं के लिए दर्शक दीर्घा , वाहन पार्किग के समीप छावनी देने की बात कही।ताकि लोग धूप - बर्षा से बच सकें। छत्रहार के पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि मंदिर के पूरब शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था है।जिससे मेढ़पति सदस्य चिराग लेकर जाते हैं ।साथ ही विशिष्ट लोग गर्भगृह में दर्शन करते हैं।इस दौरान हरेक पांच मिनट में अफरा - तफरी की समस्या उत्पन्न होती है।इस द्वार को ब्रेक कर शीघ्रदर्शनम सीधे दक्षिण दिशा से व्यवस्था हो तो बेहतर होगा ।इस सुझाव पर डीएम ने गंभीरता दिखाई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन एडीएम माधव कुमार ने किया।मौके पर एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव , पुलिस निरीक्षक सुबोध राव , शंभुगंज और तारापुर के बीडीओ , सीओ , थानाध्यक्ष सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post