बांका:दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर चांदन थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक सीओ प्रशांत शांडिल्य अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में दोनों समुदाय के कई दर्जन सदस्य के साथ मुख्य पूजा समिति,पांडेडीह पूजा समिति और वियाही मोड़ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर कुछ सदस्यों ने शिकायत करते हुए कहा कि शांति समिति की बैठक में कुछ गिने चुने लोगो को ही बुलाया जाया है। इस शिकायत के बाद सीओ ने गलती पर क्षमा याचना करते हुए ऐसी गलती दूसरी बार नही होने की बात कही। सीओ और पु अ नि मुकेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, पांडेयडीह दुर्गा मंदिर एवं वियाही मोड़ में दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिटी तैयार रहेगी। जबकि सात पूजा के बाद से सभी पूजास्थल पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर सीओ एवं पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि सरकारी व्यवस्था के अलावे सभी जगहों पर पूजा समिति के सदस्य निगरानी में लगे रहेंगे। सभी को पूजा समिति के द्वारा परिचय पत्र प्राप्त कराया जाएगा, और उसकी सूची मोबाइल नंबर के साथ थाना को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे किसी भी प्रकार की होनी और अनहोनी के लिए उनसे संपर्क किया जा सके। साथ ही साथ बाजार में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। इस बैठक में प्रमुख रविश कुमार, विनोद पांडेय,प्रिय चन्द्र आजाद,चन्द्र मोहन पांडेय,बैजनाथ यादव,शंकर मांझी,सिलजोरी पंचायत मुखिया गुलटन रजक,उपमुखिया शिवलाल यादव,अकबर अली रूपसान शेख,मासुक अंसारी,तोसिम शेख,जमाल अंसारी, रामचन्द्र मिस्त्री,बिक्रम कुमार दुबे,चन्द्र मोहन पांडेय,शंकर मांझी,बिरेन्द्र दास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
