बांका: संगम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा चांदन ट्रायसम भवन में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समिति के सचिव उर्मिला देवी और कोषाध्यक्ष साहाना बीबी के द्वारा सभा को संबोधित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सी डी रजक एवं जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी रूपेश तोमर उपस्थित थे। सभा में सचिव द्वारा सहकारिता के सात सिद्धांत और वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रगति प्रतिवेदन की जानकारी दी गयी। एवं कोषाध्यक्ष साहाना बीबी द्वारा वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट पेश किया गया सभा का संचालन अजय शंकर झा एवं सत्यम कुमार द्वारा किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक ओम प्रताप सिंह द्वारा सी एल एफ के उद्देश्य बारे में बताया गया। सभा में जीविका के लेखापाल आनंद कुमार ,सीसी रंजु कुमारी, समिति के क्लस्टर फेसिलीटैटर देवेन्द्र कुमार, लेखापाल नीतू कुमारी भी ओ के लेखापाल गणेश कुमार , परमेश्वर कुमार एवं समिति के 250 दीदी उपस्थित थीं।

