दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के भरतशीला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में प्रथम पक्ष से लक्ष्मण साह , अरूण साह , रिंकू देवी , पार्वती देवी एवं दूसरे पक्षों से उमाशंकर भगत एवं हंसराज कुमार है।प्रथम पक्ष के जख्मी लक्ष्मण साह ने बताया कि उमाशंकर भगत के घर के समीप चार कट्ठा जमीन उनके गोतिया से खरीद किए।जिसका दाखिल खारिज और राजस्व रसीद भी है।जब भी उक्त जमीन पर खेती करने जाते हैं तो उमाशंकर भगत विवाद शुरू कर देते हैं।इस क्रम में रविवार को खेत जोतने जमीन पर गया।जिस पर उपरोक्त लोगों ने गाली - गलौज करते हुए लाठी - डंडा चलाना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के उमाशंकर ने बताया कि लक्ष्मण साह मेरे हिस्सा का जमीन हड़पने की नियत रख ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे ।मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया।दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक लाठी - डंडा और पत्थरबाजी चला ग्रामीणों के पहल पर किसी तरह मामला शांत कराया गया , और सभी जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी लक्ष्मण साह और अरूण साह की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक डा संदीप कुमार ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है।इस घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करने की बात कही है।
