बांका:गुरुवार को चांदन में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव -2022 प्रतियोगिता का आयोजन बी आर सी के प्रांगण में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ओर बीईओ सुरेश ठाकुर द्वारा दीप जला कर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमे मुख्य रूप से पेंटिंग,भाषण,सामान्य ज्ञान,निबंध लेखन,वर्ग पहेली, सहित कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चे को पुरुष्कार देकर उसका हौसला बढ़ाया गया। इसी विजेता बच्चों में से कुछ बच्चे को जिला स्तर पर होने वाले तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय के वर्ग पहेली में रानुप्रिया,स्पेलीग मेंअन्नु राज,सामान्य ज्ञान में खुशी कुमारी, और आकाश कुमार पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में
आदित्य कुमार, कृष्ण देव राय, संजय कुमार केशरी, मुकेश कुमार यादव, आलोक कुमार दीपक, आदि लोग उपस्थित थे.

