स्कूलों में मनाया ओणम पर्व

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड सात में स्थित संत मेरिस स्कूल में गुरुवार को केरल का ओणम पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमे स्कूलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस कार्यक्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जिसमें छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार पेंटिंग के साथ कविता,भाषण चित्रकला,सहित अंग्रेजी भाषण का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा पारितोषिक देकर उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सुशांत अब्राहम,प्राचार्या जीजी जोसेफ ने बताया कि ओणम पर्व राजा बलि के स्वागत के लिए  मनाया जाता है ।इसमें घरों को आकर्षक ढंग से सजाया कर फूल और रंगोली के साथ-साथ तरह-तरह के पकवान बनाकर उन्हें भोग लगाया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण फूलों से बनी रंगोली थी। तथा केरल के पारंपरिक तरीके से केले के पत्ते में भोजन परोसा गया था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिका  भी उपस्थित थे।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post