दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने प्रखंड में सात निश्चय , मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का जांच किया।इस दौरान क्षेत्र में सबसे अधिक पेयजल की समस्या सामने आया।जहां वरीय उपसमाहर्ता सत्येंद्र कुमार ने करसोप के वार्ड संख्या एक , दो, तीन , चार सहित अन्य वार्डों में पीएचइडी द्वारा जलापूर्ति की समस्या सामने आया। जिस पर उपसमाहर्ता ने बताया कि नल - जल के पाइप लाइन में बिजली मोटर लगाकर पानी का दुरूपयोग करने से कई लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचने की बात कही । इसके अलावे वार्ड पांच , छह , सात में तांती टोला और ठाकुर टोले में आज तक नल - जल का लाभ नहीं मिलने की बात सामने आया।वहीं रामचुआ पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता निधी कुमारी ने वार्ड संख्या तीन , चार , छह एवं 10 में पीएचइडी विभाग की अव्यवस्था सामने आया ।जिसमें अधिकांश जगहों पर आधे - अधूरे जलमीनार होने से जलापूर्ति ठप रहने की बात सामने आया। इसके अलावे अन्य पंचायतों में भी नल - जल योजना में गड़बड़ी मिली है ।इस मौके पर कई कर्मी मौजूद थे ।