तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीआरसी सहित चिह्नित छह जगहों पर बच्चों के बौद्धिक क्षमता का परीक्षा हुआ। प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग छह से आठ तक के करीब पांच दर्जन से भी अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया ।जिसमें सामान्य ज्ञान , क्वीज , पेंटिग , क्रासवर्ड , आशू भाषण सहित छह तरह का प्रतियोगिता हुआ। जिसमें बुनियादी विद्यालय गुलनी के दिव्यराज राठौर ने क्रासवर्ड में पहला स्थान लाया।इस मौके पर बीइओ आमोद कुमार , शिक्षक पंकज कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।बीइओ ने बताया कि प्रखंड में चयन होने वाले बच्चों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post