अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षासेवकों ने निकाली प्रभातफेरी


दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) :अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रखंड के सभी शिक्षा सेवकों एवं तालिम मरकजों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी प्रखंड बीआरसी , पशु अस्पताल , थाना गेट होते हुए पूरे बाजार में निकाली गई।जिसमें कर्मियों ने हाथों में साक्षरता का वैनर लिए घर - घर में खुशबू लाएंगे अक्षर आचल फैलाएंगे , उनको मिला है सब अधिकार शिक्षा से जिनको है प्यार इत्यादि के नारे बुलंद किए।कार्यक्रम का नेतृत्व  बीइओ आमोद कुमार ने किया। मौके पर लक्ष्मण रजक , राजकुमार रजक , नीरज कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद सभी तालिम मरकज , शिक्षा सेवकों की बैठक हुई। जिसमें पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने की चर्चा हुई। अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मण रजक ने बताया कि एक तो सरकार सबसे कम वेतन शिक्षासेवकों को देती है , और उसमें भी कई महिनों तक वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।यदि दशहरा पूजा के पहले वेतन नहीं मिलती है तो आंदोलन तेज होगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post